{"_id":"6505fea536c4991542080364","slug":"officers-will-take-action-against-negligence-in-handling-complaints-hathras-news-c-58-1-sali1023-1168-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर नपेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर नपेंगे अफसर
Sun, 17 Sep 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद तहसील में शिकायतें सुनते मंडलायुक्त रविंद्र और डीआईजी शलभ माथुर। संवाद
- फोटो : Samvad
तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त रविंद्र और पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर शिकायतें सुनने पहुंचे। डीएम अर्चना वर्मा और एसपी देवेश कुमार पांडेय यहां पहले से शिकायतें सुन रहे थे। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निपटारे में ढिलाई बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मंडलायुक्त ने समाधान दिवस की पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतें हर्गिज लंबित न रखी जाएं। शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। समय से आकर अफसर जनसमस्याएं सुनें और उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें, जिससे इन शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
समाधान दिवस में 70 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतें किसी भी दशा में डिफाॅल्टर श्रेणी में नहीं आनी चाहिए, अन्यथा विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने प्राप्त सभी प्रार्थनापत्रों को अधिकारियों को संदर्भित कर गुणवत्ता सहित इनका समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभी विभागों के जिला स्तरीय अफसरान मौजूद थे।
गांव नगला मोहन में निकलने के लिए रास्ता नहीं है, उस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। पहले भी कई बार शिकायत दी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। काफी समय से चक्कर काट रही हूं।
-विनीता देवी
मोहल्ला मंदिर वाली की रहने वाली महिला ने बताया कि दुकान के सामने सामान रखकर रास्ता बंद कर दिया है। पुलिस भी पहुंची सामान को हटवा कर गई थी। अब फिर से आरोपी ने सामान रखकर रास्ता बंद कर दिया है।
-इंद्रवती देवी
पूर्व प्रधान ने अपने भतीजे का नाम पात्रता सूची में गलत तरीके से शामिल कराके उसका आवास बनवा दिया, जबकि मैं झोपड़ी डालकर रह रहा हूं और मुझे आज तक आवास नहीं मिला है। मुख्यमंत्री दरबार में भी शिकायत कर चुका हूं।
-भुल्लन सिंह, खोंड़ा