{"_id":"5fea23768ebc3e3b6a7482ef","slug":"officers-must-be-in-touch-with-farmer-who-involve-in-protest-hathras-news-ali2522971123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन से जुड़े किसानों के संपर्क में रहें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन से जुड़े किसानों के संपर्क में रहें अफसर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिले के नोडल अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के नोडल/पुलिस उप महानिरीक्षक दिलीप कुमार ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिेए कि अफसर किसान आंदोलन से जुड़े लोगों के संपर्क में रहें।
नोडल अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में चल रही किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गांवों में पुलिस तथा राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा जो व्यक्ति किसान आंदोलन में शामिल होना चाहते हैं, उनके नाम, पता तथा मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में यदि कोई व्यक्ति अफवाह/भ्रम की स्थिति उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने महिला अपराध, माफिया के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की।