{"_id":"625469e6453d2429522d1aad","slug":"officer-shaphu-news-ali2890623144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सादाबाद का शुभम बना कस्टम अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सादाबाद का शुभम बना कस्टम अधिकारी
विज्ञापन
शुभम कुमार
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एसएससी सीजीएल 2019 की परीक्षा में सादाबाद के एक होनहार युवक ने सफलता प्राप्त पर नगर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विनोबा नगर निवासी शिक्षक दिगंबर सिंह के बेटे शुभम बधौतिया शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। अभी हाल ही में घोषित हुए एसएससी सीजीएल 2019 के परीक्षा परिणाम में उन्हें 48 वीं रैंक मिली है।
उनके पिता दिगंबर सिंह के मुताबिक शुभम का चयन कस्टम अधिकारी के पद पर हुआ है। शुभम ने बताया कि उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर घोषित महज 50 पदों में यह सफलता प्राप्त की है। वर्तमान में शुभम रक्षा मंत्रालय में बतौर ऑडिटर तैनात हैं। उनकी यह लगातार दूसरी सफलता है। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पूर्वजों और शुभचिंतकों को दिया है। शुभम ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनकर देश और समाज सेवा करना है और वह इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। संवाद