फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   O God ! Coral - pearl industry return the old days ...

ऐ खुदा! मूंगा-मोती उद्योग के पुराने दिन लौटा दो...

Sun, 26 Jun 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
O God ! Coral - pearl industry return the old days ...
कारोबार के पुराने दिनों की वापसी को दो बच्चियों ने रखा रोजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सिकंदराराऊ (हाथरस)। रमजान के मुकद्दस महीने में अपने परिवार और अपनी तरक्की और खुशहाली के लिए तो सभी रोजा रख रहे हैं, लेकिन कस्बा पुरदिलनगर की दो बच्चियों ने एक नेक मकसद के लिए रोजा रखा है। यह बच्चियां रमजान के दिनों में खुदा से कस्बे के मूंगा-मोती कारोबार के सुनहरे दिन वापस लौटाने की दुआ कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि अल्लाह ताला उनकी दुआ जरूर कुबूल करेगा और मूंगा-मोती कारोबार के अच्छे दिन फिर लौटेंगे। इन बच्चियों के रोजा रखने का यह मकसद कस्बा ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और लोग इनके नेक जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कस्बा पुरदिलनगर का मूंगा-मोती उद्योग किसी जमाने में देश ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में अलग पहचान रखता था। यहां बनी कांच की कलाकृतियां देश-विदेश में खूब प्रयोग की जाती थीं। यहां के कारोबारी ही नहीं, बल्कि इस लघु उद्योग से जुड़े लोग भी बेहद खुशहाल थे, लेकिन जैसे ही चीन ने इस कारोबार में कदम जमाए, पुरदिलनगर का मूंगा-मोती उद्योग सिमटता चला गया। दो वर्ष में ही यह पूरा कारोबार चीन निगल चुका है। अब यहां की फैक्ट्रियों में सन्नाटा पसरता जा रहा है। बेरोजगारी भी दिन दूनी-रात चौगुनी गति से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि सैकड़ों परिवारों को ढंग से दो जून की रोटी भी नसीब नहीं हो रही। हर तरफ से मायूस हो चुके लोगों को अब केवल दुआ का ही सहारा है। कस्बा निवासी राशिद इकबाल की 12 वर्षीय पुत्री अरीबा और 10 वर्षीय इत्ऱिका लगातार रोजा रखकर कस्बे के कारोबार की बहाली के लिए अल्लाह से दुआ कर रही हैं। बच्चियों को पूरा विश्वास है कि परवरदिगार उनकी दुआ अवश्य कबूल करेगा। बच्चियों के पिता राशिद इकबाल ने उनके जज्बातों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन भी किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed