{"_id":"5d6c127e8ebc3e93de1234ea","slug":"nutrition-month-begins-children-weigh-in-anganwadi-centers-hathras-news-ali2124449171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण माह का आगाज.. आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ बच्चों का वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण माह का आगाज.. आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ बच्चों का वजन
विज्ञापन
पोषण माह का आगाज.. आंगनबाड़ी केंद्रों पर तोला गया बच्चों का वजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पोषण माह के प्रथम दिवस को जनपद के हाथरस के 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन किया गया। जनपद में पांच वर्ष तक की आयु के कुल 1.61 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। जिनका वजन किया जाना था। वजन दिवस के दिन सुबह से ही बारिश होने के कारण कुछ बच्चे केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए। फिर भी 1.48 लाख बच्चों का वजन (लगभग 92 प्रतिशत) हो गया। शेष बच्चों का वजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों के घर जाकर किया गया व कुछ बच्चों का वजन अगले कार्य दिवस में कर लिया जाएगा।
पोषण माह में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु राज्य पोषण मिशन द्वारा तिथिवार क्रियाकलापों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार प्रथम दिवस को वजन दिवस के रूप में मनाया जाना था। रविवार का अवकाश होने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। बच्चों की वजन के अनुसार पोषण श्रेणी निकालने का कार्य मुख्य सेविका की देखरेख में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा किया गया। किस श्रेणी के कितने बच्चे चिन्हित हुए इसकी अंतिम सूचना एक-दो दिन में तैयार हो जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डीके सिंह ने भी अलग-अलग केंद्रों पर जाकर बच्चों का वजन कराया। उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक या दो बच्चे गंभीर कुपोषित श्रेणी के चिन्हित किए गए है। गंभीर कुपोषित बच्चों को सूचीबद्ध करके एक सप्ताह के अंदर चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा और आवश्यकतानुसार उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाएगा। कुपोषित बच्चों की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी की जाएगी और एक-एक बच्चे के स्वास्थ्य पर निगाह रखी जाएगी। अति कुपोषित बच्चों को आगामी तीन माह में सामान्य श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाएगा।