{"_id":"639780ad426a3c61e902114c","slug":"now-you-will-not-have-to-worry-about-open-money-while-traveling-in-roadways-buses-hathras-news-ali306800341","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज बसों में खुले पैसे की नहीं होगी चिंता, ईटीएम से ले सकेंगे टिकट, UPI से हाेगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज बसों में खुले पैसे की नहीं होगी चिंता, ईटीएम से ले सकेंगे टिकट, UPI से हाेगा भुगतान
Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
सार
रोडवेज परिवहन निगम की बस में अब ईटीएम मशीन से यात्री पेटीएम, गूगल पे, फोन पे व भीम एप आदि टिकट ले सकता है। यात्री और परिचालक के बीच खुले पैसे को लेकर झंझट भी नहीं होगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब जेब में न तो खुले पैसे रखने पड़ेंगे और न ही पर्स में रूपए । बस में सफर करने वाले यात्री यूपीआई के जरिये ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम ने बसों में टिकट के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है।। अब क्यूआर कोड पर आधारित यूपीआई के जरिये यात्री टिकट ले सकेंगे। पेटीएम, गूगल पे, फोन पे व भीम एप के जरिये नई ईटीएम के जरिये यात्री ऑनलाइन टिकट ले सकेंगे। विभाग की प्लानिंग है कि क्यूआर कोड से भुगतान लेने वाले परिचालकों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस पर एआरएम शशी रानी का कहना है कि बसों में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। अब परिचालक व यात्रियों के बीच खुले पैसे को लेकर झंझट नही होगा।
विज्ञापन
ईटीएम से पैमेंट होते ही निकलती है टिकट
जैसे ही यात्री को टिकट लेनी होगी, वह परिचालक के पास मौजूद ईटीएम यानी इलेक्ट्रोिनिक िटकटिंग मशीन की स्क्रीन से क्यूआर कोड स्केन करेगा। उसके बाद जहां तक की भी वह टिकट चाहता है, उसकी राशि दिखाने लगती है। यात्री पेटीएम, गूगल पे, फोन पे आदि से ऑनलाइन पैमेंट कर सकता है। उतने ही पैसे देने होंगे, जितने का टिकट है। ईटीएम मशीन से यात्री पास के सही और फर्जी होने का भी पता चल जाता है।
विज्ञापन