फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now women stopped the work of the railway line, disorder

अब महिलाओं ने रोका रेलवे लाइन का काम, हंगामा

Mon, 20 Aug 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)। Updated Mon, 20 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Now women stopped the work of the railway line, disorder
क्षेत्र के गांव महरारा पर बिछाई जा रही तीसरी एवं चौथी लाइन के अंडर पास न बनने पर अब महिलाओं ने रोका काम - फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के गांव महरारा से होकर बिछने वाली रेलवे की तीसरी एवं चौथी लाइन के लिए चल रहे काम को रविवार को महिलाओं ने जबरन रुकवा दिया। बता दें कि शुक्रवार को भी इसी गांव के ग्रामीणों ने अंडरपास नहीं बनाए जाने से क्षुब्ध होकर रेलवे लाइन का काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि गांव की तरफ से रेलवे लाइन को पार करने के लिए ओवरब्रिज बनाया जाएगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए थे। प्रोजेक्ट मैनेजर ने उनसे यह भी कहा था कि वह अगर अंडरपास बनवाना चाहते हैं तो डीएम के पास जाकर अपनी मांग रखें। इस क्रम में गांव के कुछ लोग शनिवार को डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य से मिले और प्रार्थना पत्र देकर गांव में रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनवाने की मांग की। डीएम ने उनकी मांग को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रविवार को जब गांव की महिलाओं को यह पता लगा कि डीएम ने केवल आश्वासन ही दिया है। इसी बात को लेकर वह घरों से बाहर निकल आईं और उन्होंने जबरन रेलवे लाइन पर काम कर रहे मजदूरों को रोक दिया। जैसे ही रेलवे का काम रुकने की भनक स्थानीय पुलिस को लगी तो पुलिस भी महिला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। महिला पुलिस को देखते ही पुरुष तो पीछे हो लिए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के काफी समझाने के बाद महिलाएं अपनी बात पर अड़ी रहीं । अंत में प्रशासन की ओर से सादाबाद तहसीलदार पंकज वर्मा मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने भी उनको काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं अंडरपास बनवाने की मांग पर अड़ गईं और मौके से टस से मस नहीं हुईं। तहसीलदार ने इसकी सूचना रेलवे और अपने उच्चाधिकारियों को भी दे दी। बाद में रेलवे द्वारा सोमवार को एक तकनीकी टीम को अंडर पास की जगह का चयन करने के लिए भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही महिलाओं ने काम शुरू करने दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed