फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now, the fake pharmacist will be unfounded from the base

अब, आधार से निराधार हो जाएंगे फर्जी फार्मासिस्ट

Fri, 16 Feb 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 16 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now, the fake pharmacist will be unfounded from the base
Medicines
अब एक ही डिग्री का इस्तेमाल दो या दो से अधिक जगह करने वाले फार्मासिस्टों की चालाकी पर अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (औषधि विभाग) का चाबुक चलेगा। सभी औषधि विक्रय लाइसेंस पेपरलेस तरीके से ऑनलाइन तो बनेंगे ही, साथ ही फार्मासिस्टों के आधार को ऑनलाइन भी किया जाएगा। आधार से फार्मासिस्टों की डिग्री को भी लिंक किया जाएगा। पोर्टल पर इसकी शुरूआत कर दी गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि अक्सर फार्मासिस्ट अपनी डिग्री बेच देते थे और उस पर मासिक भुगतान प्राप्त करते थे, साथ ही वह कोई दूसरी नौकरी कर रहे होते थे। कई बार तो फार्मासिस्ट अपनी डिग्री बेचने के बाद मेडिकल लाइन से हटकर दूसरे व्यवसाय से जुड़ जाते हैं, ताकि उनका फर्जीवाड़ा न पकड़ा जाए। लेकिन अब औषधि विभाग फार्मासिस्टों और मेडिकल स्टोर के बीच सांठ गांठ को रोकने और फर्जीवाड़े पर शिंकजा कसने के लिए उनकी डिग्री को आधार से लिंक करेगा। ऐसे में इस तरह का फर्जीवाड़ा आसानी से पकड़ में आ सकेगा।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि अब जिलेभर के फार्मासिस्ट की डिग्री को आधार से लिंक करके उसे सरकारी वेबसाइट पर डाला जाएगा। एक शिकायत आम थी कि एक ही फार्मासिस्ट की डिग्री का इस्तेमाल कई जगहों पर फर्जी तरीके से किया जा रहा है। इसके बाद विभाग ने मेडिकल स्टोर को लाइसेंस बगैर फार्मासिस्ट के देना बंद कर दिया था, साथ ही जिन मेडिकल स्टोर के पास फार्मासिस्ट थे, उनका ब्योरा भी वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिया। इसके बाद प्रदेश में फार्मासिस्टों का बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने पाया कि एक ही फार्मासिस्ट की डिग्री का इस्तेमाल एक से अधिक मेडिकल स्टोर पर किया जा रहा है। इसके बाद फार्मासिस्टों ने एक नया तरीका खोज लिया कि वह अपनी डिग्रियों को बेचने लगे। फार्मासिस्ट डिग्री बेचकर खुद कहीं दूसरी कंपनी में नौकरी अथवा अन्य व्यवसाय करने लगे। लेकिन अब उनकी डिग्री को आधार कार्ड से जोड़े जाने के बाद कोई भी फार्मासिस्ट अब अपनी डिग्री बेचने के बाद किसी दूसरी जगह पर काम करेगा या अन्य व्यवसाय करेगा तो ऑनलाइन उसका ब्योरा औषधि विभाग के पास आ जाएगा। जिससे इस तरह के फर्जीवाड़े पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed