{"_id":"5d851add8ebc3e013202935b","slug":"now-tb-patients-will-get-money-from-postal-bank-for-confirmation-hathras-news-ali2141136159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टीबी मरीजों को पुष्टहार के लिए पोस्टल बैंक से मिलेगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टीबी मरीजों को पुष्टहार के लिए पोस्टल बैंक से मिलेगी राशि
विज्ञापन
अब टीबी मरीजों को पुष्टाहार के लिए पोस्टल बैंक से मिलेगी राशि
पोस्टल बैंक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक में बनी सहमति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। टीबी मरीजों को पुष्टाहार के लिए मिलने वाली धनराशि अब पोस्टल बैंक से मिलेगी। पोस्टल बैंक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच बीते दिनों इस बारे में वार्ता हुई। कई टीबी मरीजों के पोस्टल बैंक में खाते भी खोले गए।
उल्लेखनीय है कि डाक विभाग बदलते परिवेश में हाईटेक हो रहा है। देशभर में खुले पोस्टल बैंक से समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के अलावा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और टीबी मरीजों को पुष्टाहार के लिए हर माह मिलने वाली धनराशि भी पोस्टल बैंक से मिलेगी। अब तक मुख्य डाकघर में बने पोस्टल बैक में करीब 20 हजार खाते खोले जा चुके हैं। बीते दिनों क्षय चिकित्सालय और पोस्टल बैंक के अधिकारियों के बीच बैठक हुई।
मौके पर आधा दर्जन टीबी मरीजों के खाते भी खोले गए। आने वाले दिनों में डाकियों की मदद से टीबी मरीजों के बलगम के नमूने भी लेने की कोशिश चल रही है। पोस्टल बैंक के मैनेजर अंकुर जैन का कहना है कि टीबी मरीजों को पुष्टाहार के लिए हर माह मिलने वाली राशि पोस्टल बैंक से मिलेगी। टीबी मरीज बैंक में खाता खुलवा लें, ताकि उन्हें धनराशि दी जा सके।