{"_id":"64594d7b8546887fc101a404","slug":"now-passengers-will-again-get-the-facility-of-online-ticket-in-roadways-buses-hathras-news-c-2-1-112378-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज में ईटीएम से मिलेगा टिकट, यूपीआई से यात्री कर सकेंगे भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज में ईटीएम से मिलेगा टिकट, यूपीआई से यात्री कर सकेंगे भुगतान
Tue, 09 May 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 09 May 2023 12:58 AM IST
सार
सर्वर पर साइबर हमले की वजह से परिवहन निगम में ऑनलाइन टिकट सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया था। इस कारण न केवल बसों में हाथ से टिकट बनाकर दिए जा रहे थे, बल्कि बस स्टेशन के काउंटर से भी ऑनलाइन टिकट जारी नहीं हो पा रहे थे और मासिक यात्रा पास भी नहीं बन पा रहे थे।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को सफर के दौरान राहत मिलेगी। रोडवेज बस में ईटीएम से टिकट मिलेगा। यात्री किराये का भुगतान भी यूपीआई से कर सकेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सर्वर पर साइबर हमले की वजह से परिवहन निगम में ऑनलाइन टिकट सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया था। इस कारण न केवल बसों में हाथ से टिकट बनाकर दिए जा रहे थे, बल्कि बस स्टेशन के काउंटर से भी ऑनलाइन टिकट जारी नहीं हो पा रहे थे और मासिक यात्रा पास भी नहीं बन पा रहे थे।
विज्ञापन
हाथ से टिकट बनाने की वजह से परिचालकों के साथ यात्रियों को भी दिक्कत हो रही थी। टिकट बनाने की हड़बड़ी से बचने के लिए परिचालक सीमित संख्या में ही यात्रियों को बसों में बिठा रहे थे। इस कारण उनका यात्रियों से विवाद भी हो रहा था। इसका असर रोडवेज की आमदनी पर भी पड़ रहा था।
विज्ञापन
निगम स्तर से टिकट प्रणाणी के सुरक्षा इंतजाम को परखने के बाद सोमवार की शाम को रोडवेज के ऑनलाइन टिकट सिस्टम को फिर से चालू कर दिया गया है। अब रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्री क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के अलावा यूपीआई से यात्री भुगतान कर सकेंगे। इस क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) सतेंद्र वर्मा का कहना है कि ऑनलाइन टिकट सिस्टम बहाल होने से काफी राहत मिलेगी।