फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   now mobile number ask in ARTO office before any work

अब एआरटीओ दफ्तर में काम से पहले पूछा जाएगा फोन नंबर

Sun, 31 Jan 2021 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
now mobile number ask in ARTO office before any work
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में अब काम के लिए जाने वाले लोगों को अपना मोबाइल फोन नंबर बताना होगा, क्योंकि कार्यालय में अधिकांश वाहन स्वामियों के वाहनों के कागजात के साथ मोबाइल नंबर फीड नहीं हैं। इस कारण वाहन स्वामियों को चालान आदि की सूचना देने में अफसरों को परेशानी होती है। इसी वजह से उनके मोबाइल नंबर फीड करना अनिवार्य किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में लाखों की संख्या में वाहन हैं। यातायात नियम सख्त होने के कारण आए-दिन वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। काफी वाहन स्वामियों के कागजातों में मोबाइल नंबर ही दर्ज नहीं हैं। इस कारण वाहन स्वामियों को चालान आदि की सूचना पहुंचाने में विभाग को मुश्किल होती है।
विज्ञापन

न्यायालय से शमन पहुंचने के बाद वाहन स्वामियों को चालान के बारे में पता चलता है। इन दिक्कतों को देखते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मोबाइल नंबर को प्राथमिकता के आधार पर फीड करने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम का कहना कि सभी वाहन स्वामी अपने मोबाइल फोन नंबर कार्यालय में आकर फीड करा दें, ताकि चालान आदि की सूचना उनको समय से मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed