{"_id":"64ea57c16d7696073e021e54","slug":"now-married-woman-found-dengue-victim-hathras-news-c-56-1-sknl1012-3922-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अब विवाहिता मिली डेंगू पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अब विवाहिता मिली डेंगू पीड़ित
Sun, 27 Aug 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
जिले में डेंगू लगातार लोगों को चपेट में ले रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला नगरिया जारऊ निवासी एक विवाहिता जांच रिपोर्ट में डेंगू पीड़ित मिली है। स्वास्थ्य व मलेरिया विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया और फॉगिंग कराई। कई घरों में कूलर की टंकी, फ्रिज की ट्रे और बर्तनों में जमा पानी को खाली कराया। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 17 हो गई है।
सादाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया जारऊ निवासी 27 वर्षीय महिला की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी। चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक की सलाह पर परिजनों ने विवाहिता की एक निजी पैथोलॉजी लैब में जांच कराई, जिसमें महिला के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई।
सूचना पर सीएचसी सादाबाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम व सीएमओ कार्यालय से मलेरिया विभाग की टीम डेंगू पीड़ित महिला के गांव पहुंच गई। टीम ने महिला के तबीयत के बारे में पूरी जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि महिला आगरा गई हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मंजीत सिंह ने बताया कि जिले में लगातार लोगों को इन बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोग अपने आसपास सफाई रखें और पानी जमा न होने दें।