{"_id":"6310e8ae6a609b63a30d25b3","slug":"now-hearing-in-the-famous-daughter-case-will-be-held-on-15-hathras-news-ali299432833","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 को होगी बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 को होगी बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में सुनवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में चारों आरोपियों की बृहस्पतिवार को कोर्ट के समक्ष पेशी नहीं हुई। इस मामले में विवेचक सीबीआई की एएसपी सीमा पाहुजा भी गवाही के लिए कोर्ट नहीं आईं। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तिथि नियत की है।
उल्लेखनीय है कि चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 सितंबर 2020 को अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। इस युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। पुलिस ने युवती की मौत से पहले ही चारों अभियुक्तों संदीप, रवि, रामू व लवकुश को गिरफ्तार कर लिया था। यह चारों अभी भी जेल में ही निरुद्ध हैं। इस मामले में विवेचना सीबीआई ने की थी।
विज्ञापन
सीबीआई ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था। इस मामले की सुनाई विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) में चल रही है। पिछली तारीख को इस मामले की विवेचक सीबीआई की अपर पुलिस अधीक्षक सीमा पाहुजा की गवाही हुई थी, लेकिन यह गवाही पूरी नहीं हुई थी।
इस प्रकरण में बृहस्पतिवार को कोर्ट में तारीख थी, लेकिन कोर्ट ने चारों अभियुक्तों को तलब नहीं किया था। ऐसे में चारों अभियुक्तों की कोर्ट के समक्ष पेशी नहीं हुई। विवेचक भी नहीं आईं। अब न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तिथि नियत की है।