फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now everyone will get work, plan is being prepared

अब सबको मिलेगा काम, तैयार हो रहा प्लान

Mon, 12 Sep 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now everyone will get work, plan is being prepared
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में व्यक्ति कार्यों को कराए जाने को लेकर शासन ने निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में पीडी ने सभी पंचायत रोजगार सेवकों को अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में व्यक्ति कार्यों को कराए जाने के लिए लाभार्थियों का चयन करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि जल्द से जल्द से वर्क आईडी जनरेट कर कार्य को शुरू किया जा सके।
शासन ने अब ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत व्यक्तिगत कार्यों को कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के क्रम में सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवकों को व्यक्तिगत कार्यों के लाभार्थियों के चयन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अब जल्द ही इन ग्राम पंचायतों में वर्क आईडी जनरेट कर व्यक्तिगत कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं व्यक्तिगत कार्य
मनरेगा के तहत खेती, बागवानी, पशुपालन, मछली पालन, केंचुआ खाद निर्माण, बकरी शेड निर्माण, मुर्गी आश्रय निर्माण, गौशाला निर्माण, सूअर बाड़ा निर्माण, फूलों की नर्सरी, भूमि समतलीकरण, भूमि कटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण, कुहल निर्माण, खेत बांध निर्माण, शौचालय निर्माण, सोखता गड्ढा निर्माण, वर्षा जल संग्रहण टैंक निर्माण आदि व्यक्तिगत कार्य की श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो व्यक्तिगत कार्यों की आईडी जनरेट करने के लिए लाभार्थियों के चयन के निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही व्यक्तिगत कार्यों को ग्राम पंचायतों में शुरू कराया जाएगा। -
राजेश कुरील, पीडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed