फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now, a government subsidy of up to 20,000 will be available for potatoes.

Hathras News: अब आलू पर मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सरकारी अनुदान

Tue, 01 Sep 2026 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 01 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Now, a government subsidy of up to 20,000 will be available for potatoes.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
प्रदेश सरकार ने आलू के गिरते भाव और बढ़ती लागत के बीच किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राहत योजना लागू की है। इसके तहत किसानों को उनके भंडारित आलू पर प्रति क्विंटल 100 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए जिले के किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को उनके कोल्ड स्टोरों में भंडारित आलू के भंडारण शुल्क पर प्रति क्विंटल 100 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। एक किसान अधिकतम 200 क्विंटल आलू (यानी 400 पैकेट) पर इस अनुदान का लाभ उठा सकता है, जिससे उसे सीधे तौर पर अधिकतम 20 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

योजना का लाभ उठाने के लिए जिले के किसानों की ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुदान राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के समय आमद रसीद (कोल्ड स्टोरेज), गेट पास, बिक्री संबंधी दस्तावेज, बैग (बोरी) के सत्यापन की रिपोर्ट, आधार कार्ड और खतौनी (जमीन के कागजात) जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। वर्तमान में जिले के विभिन्न कोल्ड स्टोरेज में कुल क्षमता के सापेक्ष लगभग 60 फीसदी आलू भंडारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed