{"_id":"643d75e4d26bff44fd0764d6","slug":"notice-pasted-in-post-office-aadhaar-card-will-not-be-made-if-you-are-above-18-years-of-age-hathras-news-c-2-1-94862-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डाकघर में नोटिस चस्पा, 18 साल से अधिक उम्र है तो नहीं बनेगा आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डाकघर में नोटिस चस्पा, 18 साल से अधिक उम्र है तो नहीं बनेगा आधार कार्ड
Mon, 17 Apr 2023 10:07 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:07 PM IST
सार
हाथरस के मुख्य डाकघर में नोटिस लगा दिया गया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के नए आधार कार्ड नहीं बनाए जाएंगे और न ही जन्मतिथि में बदलाव किया जाएगा। इस कारण लोग मुख्य डाकघर से लौट रहे हैं। बच्चों के लिए नए आधार कार्ड बनाने में जन्म प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
हाथरस के मुख्य डाकघर में चस्पा नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
18 साल से अधिक उम्र के लोगों के आधार कार्ड नहीं बनाए जाएंगे और न हीं उनकी जन्मतिथि में बदलाव किया जाएगा। यह नोटिस हाथरस के मुख्य डाकघर में चस्पा कर दिया गया है। वहीं, बच्चों के नए आधार बनाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र की मांग की जा रही है। इस कारण लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
शहर के मुख्य डाकघर मेंं हर रोज औसतन 40 नए आधार कार्ड बनाए जाते हैं। शासन स्तर से बीते दिनों केवाईसी अनिवार्य कर दी गई। इस कारण डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और सही कराने के लिए हर रोज बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। डाकघर में नोटिस लगा दिया गया है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के नए आधार कार्ड नहीं बनाए जाएंगे और न ही जन्मतिथि में बदलाव किया जाएगा। इस कारण लोग मुख्य डाकघर से लौट रहे हैं। बच्चों के लिए नए आधार कार्ड बनाने में जन्म प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है। आधार कार्ड न बनने के कारण लोगों को परेशानी का सामना क रना पड़ रहा है। पोस्टमास्टर रामबाबू का कहना है कि 18 साल से अधिक उम्र वालों के आधार कार्ड बनाने का काम सेंट्रल से ही बंद है।
विज्ञापन
बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए आया हूं। सब कागज पूरे हैं। अब यह कहा जा रहा है कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर लाओ, तब आधार कार्ड बनाया जाएगा। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। - मुकेश दीक्षित, उपभोक्ता
विज्ञापन
डाकघर में आधार कार्ड बनवाने आया हूं। जन्मतिथि सही करानी है। यहां यह कह रहे हैं कि 18 साल से अधिक उम्र के आधार कार्ड बनाने पर रोक लगी है। इस कारण यहां से लौटकर जा रहा हूं। - लोकेश, उपभोक्ता