फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice not less than 50 million in turnover

50 लाख से कम टर्न ओवर पर नोटिस नहीं

Sun, 17 Jan 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मेंडू की साधारण सभा की बैठक वार्ष्णेय धर्मशाला मेंडू  में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने की और संचालन जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल ने किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन से प्रत्येक व्यापारी को जोड़ा जाए। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों को अब संगठन की सदस्यता शुल्क सौ रुपये लिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने व्यापारियों से माह में एक बैठक आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए। जिन बैठकों में दो बार जो पदाधिकारी नहीं आता है, उसको निष्क्रिय मानते हुए पदमुक्त किया जाए। वाणिज्य कर कमिश्नर द्वारा वर्ष 2012-13 के वादों को उपरोक्तानुसार लेखा बहियों या अभिलेखों का परीक्षण करके कर निर्धारण आदेश पारित किया जाने का निर्णय हुआ है। जिन व्यापारियों का कारोबार 50 लाख रुपये से कम होगा, उनको वाणिज्यकर विभाग द्वारा कोई नोटिस नहीं किया जाएगा। 

खाद्य तेलों की खरीद पर क्रेता व्यापारी को फॉर्म 21 का प्रयोग आवश्यक है। इस मौके पर जिला मंत्री मनोज अग्रवाल ने व्यापारियों को व्यापार कर की बारीकियां समझाईं। बैठक में बृजकिशोर वर्मा, श्रीकांत गुप्ता, शशी पाठक, धर्मेंद्र गोस्वामी, वाहिद हुसैन, सोनू गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, नगर अध्यक्ष डॉ.हमीद खा, प्रशांत वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, विनोद कुमार आदि व्यापारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed