फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice issued on collection of fees from children with free admission

RTE: मुफ्त पढ़ने वाले बच्चों से स्कूल मांग रहा शुल्क, बीएसए ने विद्यालय को थमाया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

Tue, 23 Apr 2024 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 10:23 PM IST
सार

शिकायतकर्ता का बेटा ज्ञानभारती पब्लिक स्कूल नयागंज में कक्षा दो में आरटीई के तहत पढ़ रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय द्वारा उनसे स्कूल मेंटेनेंस और कंप्यूटर के नाम पर शुल्क की मांग की जा रही है, जबकि आरटीई के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों से फीस नहीं वसूली जा सकती है। 

विज्ञापन
Notice issued on collection of fees from children with free admission
नोटिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों से शुल्क वसूलने के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी किया है। बीएसए ने स्कूल संचालक को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


रामलीला मैदान सादाबादियान गली निवासी पूजा वशिष्ठ एवं सीमा वशिष्ठ ने अप्रैल महीने में बीएसए से शिकायत की थी कि उनका बेटा गोविंद ज्ञानभारती पब्लिक स्कूल नयागंज में कक्षा दो में आरटीई के तहत पढ़ रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय द्वारा उनसे स्कूल मेंटेनेंस और कंप्यूटर के नाम पर शुल्क की मांग की जा रही है, जबकि आरटीई के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों से फीस नहीं वसूली जा सकती है। 
विज्ञापन


शिकायत का संज्ञान लेते हुए बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने स्कूल संचालक को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में भी इस विद्यालय के खिलाफ आरटीई के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों से शुल्क मांगने की शिकायत आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed