फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   not giving written statements

हाथरस: लिखित बयान न देने पर चार शिक्षिकाएं सस्पेंड

Tue, 17 Dec 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
not giving written statements
लिखित बयान न देने पर चार शिक्षिकाएं निलंबित
विज्ञापन

बीएसए ने जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। सविलियन विद्यालय बिजलीघर सासनी में शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच हुए विवाद की जांच के बाद अब चार शिक्षिकाओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। चारों को दूसरे विद्यालयों में अटैच किया गया है।
पिछले महीने सविलियन विद्यालय बिजलीघर सासनी में दंपती शिक्षक-शिक्षिका से स्कूल में तैनात अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का विवाद हो गया था। बीएसए के निरीक्षण के दौरान भी यहां पर शिक्षकों के बीच वाद-विवाद हो गया था। शिकायत के बाद साधना सिंह और दिनेश सिंह का निलंबन किया गया था। मामले की जांच सिकंदराराऊ एबीएसए पोप सिंह द्वारा की गई, जिसमें यह बात निकलकर आई कि राजकुमारी प्रभारी प्रधानाध्यापिका, करुणा, आर्येंद्र सिंह और सोनिका डेढ़ा भी झगड़े के लिए उतने ही दोषी हैं, जितने साधना सिंह और दिनेश सिंह।
विज्ञापन

एबीएसए पोप सिंह ने जांच रिपोर्ट में कहा कि छात्र एवं विद्यालय हित में इन सभी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाए। इसे लेकर बीएसए ने चारों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि जांच यह बात निकल कर आई कि चारों ने अलग-अलग बयान नहीं दिया। संयुक्त रूप से बयान दिया। यह चारों भी झगड़े के लिए दोषी पाए गए हैं। इसी वजह से इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed