नहीं आई एंबुलेंस, टेंपो में ही महिला ने दिया बच्ची को जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते में ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। आनन-फानन में महिला और उसकी बच्ची को भर्ती किया गया। इसकी शिकायत प्रसव पीड़ित महिला के परिजनों ने निरीक्षण करने आए एडी एसएल सारस्वत से भी की।
गांव परसारा निवासी फातिमा पत्नी इश्तहाक को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए कई बार महिला एंबुलेंस सेवा 102 पर फोन किया। परिजनों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। इससे परेशान परिजन महिला को टेंपो के जरिए जिला अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में ही महिला को प्रसव हो गया।
महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। महिला को प्रसव होने के बाद परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। नाराज परिजनों ने बागला अस्पताल के निरीक्षण पर आए अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एसएल सारस्वत से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की। इस पर एडी ने सीएमएस को निर्देशित किया कि वह एंबुलेंस चालकों के खिलाफ कार्रवाई करें।
महिला मरीज के परिजनों ने एम्बुलेंस 102 को फोन कर कर बुलाया गया था। इसकी जांच कराई जाएगी। घटना से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। जिससे घटना की पुर्नवृति न हो।
-डॉ.आईवी सिंह, सीएमएस