फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One student did not reach the school but 16 were registered in the register

Hathras News: विद्यालय में छात्र एक भी नहीं पहुंचा, रजिस्टर में दर्ज थे 16, प्रधानाध्यापक का रोका वेतन

Sun, 18 Feb 2024 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 18 Feb 2024 12:55 AM IST
सार

हाथरस बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भुर्रका का औचक निरीक्षण किया। स्कूल के रजिस्टर में 16 बच्चों की हाजिरी लगी हुई थी, पर स्कूल एक भी बच्चा नहीं आया था। बीएसए ने प्रधानाध्यापक के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी।

विज्ञापन
One student did not reach the school but 16 were registered in the register
निरीक्षण के दौरान बच्चों से जानकारी लेते बीएसए उपेंद्र गुप्ता - फोटो : विभाग

विस्तार

बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने 17 फरवरी को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भुर्रका में कई माह से एक भी छात्र नहीं पहुंच रहा था, लेकिन रोज दर्जनभर से अधिक विद्यार्थियों को उपस्थित दिखाया जा रहा था। रजिस्टर को देख बीएसए ने जिम्मेदारों से पूछताछ की। साथ ही प्रधानाध्यापक के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी।
विज्ञापन


सबसे पहले बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय नगला बैरागी पहुंचे। बिना स्वीकृति के अवकाश पर पाए जाने पर सहायक अध्यापक अजय के उस दिनांक के वेतन पर रोक लगा दी। प्राथमिक विद्यालय चांदनपुरा के प्रधानाध्यापक शिव कुमार अनुपस्थित पाए गए। अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर बीएसए ने उनका भी एक दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय माड़ी हसायन का शैक्षिक स्तर निम्न पाया। पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने पर विद्यालय के समस्त स्टाफ का निरीक्षण के दिनांक का वेतन रोक दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भुर्रका में पहुंचने पर माजरा कुछ अलग सामने आया। विगत कई माह से विद्यालय में कोई विद्यार्थी नहीं पहुंच रहा है। इसके बाद भी प्रधानाध्यापक द्वारा एमडीएम पंजिका में प्रतिदिन 15-16 बच्चों का अंकन किया जा रहा था। इसपर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक दुष्यंत कुमार का अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed