{"_id":"6ac016f7b951803e5a00961f","slug":"prime-accused-in-double-murder-case-arrested-stolen-goods-recovered-hathras-news-c-56-1-hts1004-155084-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
Sat, 03 Oct 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
हत्याराेपी गौरव सिकरवार पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Samvad
सादाबाद के मोहल्ला इस्लामनगर में पूर्व सैन्य कर्मी शमसुद्दीन व उनकी पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सिकंदरा (आगरा) के गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरव ने ही शमसुद्दीन की दूसरी पत्नी सीमा के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।
सीमा ने हत्या के बाद लूटे गए जेवर व हिस्से में आने वाली प्रॉपर्टी बेचकर 20 लाख रुपये देने का लालच दिया था। 26 सितंबर की रात को घटना को अंजाम दिया गया था। सीमा ने रविवार देर रात 2:30 बजे बीमारी के बहाने से दरवाजा खुलवाया। हमलावर पीछे-पीछे घर में दाखिल हुए और ऊपर पहुंचते ही पहले शमसुद्दीन व फिर सद्दो बेगम पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर ले गए थे। शमसुद्दीन के बड़े भाई शेर मोहम्मद ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 30 सितंबर को घटना का पर्दाफाश करते हुए सीमा, गौरव के साथी संजय व चीनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके पास से लूट के जेवर व नकदी भी बरामद हुई। गौरव व उदयवीर की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने गौरव व उदयवीर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। शुक्रवार की सुबह एसओजी व सादाबाद पुलिस ने सरौठ बंबा के पास से गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल, लूटे गए सोने के आभूषण (दो कान की बालियां, दो कुंडल, दो चूड़ियां) और छह हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि जल्द ही उदयवीर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।