नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सुपरवाइजर अमरीश अग्रवाल एवं उनके साथ लगाए गए सात प्रगणकों ने 30 दिन के जनगणना कार्य को मात्र नौ दिन में पूर्ण कर जिले में रिकॉर्ड बना दिया है।
राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा। इसके लिए नगर पंचायत में 74 प्रगणक एवं 12 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई है। वार्ड नंबर एक में सुपरवाइजर अमरीश अग्रवाल के साथ सात प्रगणक थे। जिसमें शंकरलाल ने 265, विजय सिंह ने 128 घर, लक्ष्मण गौतम ने 193 घर, शिवानी उपाध्याय ने 146 घर, नरेश कुमार ने 286 घर, सौरभ वर्मा ने 60 घर तथा प्रियंका भारद्वाज ने 103 घरों की जनगणना की। इस प्रकार इस वार्ड में लगभग 1200 मकानों की गणना पूरी की गई। ईओ विकास जैन ने बताया कि सुपरवाइजर अमरीश अग्रवाल व उनकी टीम का सम्मान किया जाएगा।