{"_id":"64345ff525e098116905fe04","slug":"nomination-forms-will-be-online-details-of-candidates-will-be-available-on-one-click-hathras-news-c-2-1-89409-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नामांकन प्रपत्र होंगे ऑनलाइन, एक क्लिक पर मिलेगा प्रत्याशियों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नामांकन प्रपत्र होंगे ऑनलाइन, एक क्लिक पर मिलेगा प्रत्याशियों का ब्योरा
Tue, 11 Apr 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:43 AM IST
सार
नामांकन प्रपत्रों को लेने के बाद तुरंत इन प्रपत्रों को आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाए, जिससे कि एक क्लिक पर मतदाता अपने प्रत्याशियों का पूरा ब्योरा आसानी से देख सके।
विज्ञापन
नामांकन पत्र प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आरओ व एआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आयोग ने नामांकन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
आयोग ने बताया कि नामांकन प्रपत्रों को लेने के बाद तुरंत इन प्रपत्रों को आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाए, जिससे कि एक क्लिक पर मतदाता अपने प्रत्याशियों का पूरा ब्योरा आसानी से देख सके। इस दौरान नामांकन प्रपत्रों की जांच, दस्तावेजों, एनओसी आदि को चेक करने के बारे में जानकारी दी। वहीं, दूसरी ओर से नामांकन लेने की प्रकिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन