फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   noise of election campaign stopped

Hathras News: थमा चुनाव प्रचार का शोर, अब मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

Tue, 09 May 2023 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 May 2023 09:51 PM IST
सार

9 मई शाम 6 बजे तक शहर की सड़कों पर साउंड सिस्टम के जरिए प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। पूरे दिन दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों के रोड शो, नुक्कड़ सभाओं और रैलियों का दौर चलता रहा। शाम के 6 के बाद प्रत्याशियों के वाहनों पर लगे साउंड बंद हो गए। गाड़ियों पर से माइक उतार लिए गए। 

विज्ञापन
noise of election campaign stopped
सादाबाद में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते अविन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर 9 मई की शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष पदों से लेकर सभासदों के बीच चुनाव प्रचार को लेकर घमासान मचा रहा। सभी दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में लेने के लिए हर संभव प्रयास किया।

विज्ञापन


मंगलवार शाम 6 बजे तक शहर की सड़कों पर साउंड सिस्टम के जरिए प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। पूरे दिन दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों के रोड शो, नुक्कड़ सभाओं और रैलियों का दौर चलता रहा। शाम के 6 के बाद प्रत्याशियों के वाहनों पर लगे साउंड बंद हो गए। गाड़ियों पर से माइक उतार लिए गए। 
विज्ञापन


प्रचार के थमने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक चुनाव कार्यालयों पर एकत्रित हुए। इसके बाद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ मतदाताओं को खुद के पाले में लाने के लिए खाका खींचा। नामांकन दाखिल करने के बाद से ही दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों ने पूरे दमखम के साथ प्रचार शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed