{"_id":"6b0b2bea658884b0e8017922","slug":"no-surgeon-no-icu-no-ventilator-no-life-saving-arrangements-hathras-news-c-56-1-hts1004-157752-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: न सर्जन, न ही आईसीयू व वेंटिलेटर...जान बचाने का नहीं कोई इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: न सर्जन, न ही आईसीयू व वेंटिलेटर...जान बचाने का नहीं कोई इंतजाम
Sun, 29 Nov 2026 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। न सर्जन, न आईसीयू-वेंटिलेटर और न ही जान बचाने की और कोई व्यवस्था। इसके बाद भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी भेज दिया जाता है। जहां केवल पट्टी बदलने, ऑक्सीजन देने व रेफर के लिए एंबुलेंस के इंतजार के अलावा और कुछ संभव नहीं।
यही वजह है कि सड़क हादसे के बाद वाले गोल्डन आवर में उपचार नहीं मिलता, जिससे गंभीर स्थिति वाले मरीज को बचाना संभव नहीं होता।हाथरस को जिला बने 29 साल हो चुके हैं। इतने वर्षों में यह प्रदेश के उन 20 संवेदनशील जिलों में शामिल हो चुका है, जहां सर्वाधिक सड़क हादसे होते हैं।
यातायात माह नवंबर में ही अब तक 40 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर की व्यवस्था नहीं है। इमरजेंसी में बेड की संख्या छह से 18 कर दी गई है, लेकिन यहां न कोई सर्जन, न निश्चेतक विशेषज्ञ और न ही सिर या अन्य गंभीर चोट पर ऑपरेशन की व्यवस्था।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे बाद किसी की हड्डी टूटी तो एक्स-रे भी नहीं होता। ट्राॅमा सेंटर में चार महत्वपूर्ण चिकित्सक जनरल सर्जन, ऑर्थो सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट व एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की तैनाती होती है। साथ ही आईसीयू व वेंटिलेटर भी होता है। सिकंदराराऊ के ट्राॅमा सेंटर में तो जनरल सर्जन भी नहीं है।
इमरजेंसी में पड़ा रहा था आदिल
सासनी में 26 नवंबर को हुई टेंपो व टाटा-407 की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में तुर्कमान गेट अलीगढ़ निवासी आदिल भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट थी। आदिल के साथ कोई न होने के कारण उन्हें सासनी सीएचसी से अलीगढ़ की बजाय जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सासनी सीएचसी पर उनके पट्टी बांध दी गई थी। यहां आने के बाद इमरजेंसी में पट्टी बदली गईं और जरूरी दवाएं देने के बाद स्ट्रेचर पर एक कोने में डाले रखा। परिजन या कोई साथ जाने वाला न होने के कारण उन्हें रेफर नहीं किया गया। रात को जब अलीगढ़ से परिजन आए तो वे उन्हें लेकर अलीगढ़ पहुंचे थे। हादसे में उनकी जान जाते-जाते बची।
जिला अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर के लिए जगह नहीं है, इसलिए चंदपा व सादाबाद के बीच हाईवे पर जगह देखी जा रही है। करीब डेढ़ एकड़ जगह चाहिए। जगह चिह्नित होते ही ट्राॅमा सेंटर का निर्माण शुरू होगा, जहां घायलों को बचाने के लिए हर व्यवस्था उपलब्ध होगी। सिकंदराराऊ के ट्राॅमा सेंटर पर जनरल सर्जन की डिमांड भेजी गई है।
-डाॅ. वेदप्रकाश, सीएमओ