फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No matter what the government does ... the farmer will die, not break

सरकार चाहे जितना जुल्म कर ले... किसान मर जाएगा, टूटेगा नहीं

Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
No matter what the government does ... the farmer will die, not break
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों पर हरियाणा के हिसार में किए गए लाठीचार्ज और उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने पर कांग्रेस, सपा, रालोद नेताओं ने भर्त्सना की है। इसे लेकर वहां की सरकार को आड़े हाथों लिया है और अन्नदाता पर इस तरह के जुल्म ढाने वाली सरकार को चेतावनी भी दी है।
सभी का कहना है कि सरकार चाहे जितना जुल्म कर ले लेकिन, किसान नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि किसान मर सकता है लेकिन, टूट नहीं सकता है।
- हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करता हूं। कोरोना के नाम पर किसान आंदोलन को लाठियों के दम पर कुचलने का इरादा रखने वाली सरकार ये साफ समझ ले किसान मर सकता है, टूटेगा नही। यदि मुख्यमंत्री खट्टर साहब कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन कर उद्घाटन स्थल पर सैकड़ों की भीड़ जुटा सकते हैं, तो विरोध करने वाले किसानों पर प्रश्न करने का उनको कोई नैतिक अधिकार नहीं है। - डॉ. अनिल चौधरी, पूर्व विधायक, अध्यक्ष किसान कांग्रेस पश्चिम उत्तर प्रदेश
विज्ञापन

- यह सुनकर बहुत ही व्यथित हूं कि हिसार में कोरोना महामारी के नाम पर किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। यह निंदनीय है। किसान देश को अन्न उपलब्ध कराता है, और उसके साथ ही वहां की सरकार द्वारा इस तरह से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। किसानों पर अत्याचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। रालोद हरियाणा के किसानों की आवाज को बुलंद करेगा। सरकार को इन कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। - गुड्डू चौधरी, जिपं सदस्य और वरिष्ठ रालोद नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर हिसार में लाठी चार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ना अत्याचार है। हरियाणा की सरकार नहीं चाहती थी कि किसानों का आंदोलन चले। कोविड अस्पताल का उद्घाटन ऑनलाइन भी हो सकता था, लेकिन वहां के मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर उद्घाटन स्थल पर पहुंचकर स्वयं उद्घाटन किया। यूपी का किसान हरियाणा के किसानों के साथ है। - जैनुद्दीन चौधरी, जिला महासचिव, सपा

- हिसार में किसानों के ऊपर हुआ लाठीचार्ज बर्बरता है। सरकार चाहे कितने भी जुल्म कर ले, पर ये किसान झुकने वाले नहीं है। निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल से एक प्रश्न पूछना चाहता हूं कि जब कोरोना में इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है तो क्या उद्घाटन ऑनलाइन नहीं हो सकता था? किसानों पर लाठीचार्ज करने के बजाय सरकार को इन कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। - अनुज शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed