फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No guarantee of purity of municipality water, no cleaning of tanks was not done in time

Hathras News: नगर पालिका के पानी की शुद्धता की गारंटी नहीं, टंकियों की लंंबे समय से नहीं हुई सफाई

Sun, 09 Apr 2023 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 09 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
No guarantee of purity of municipality water, no cleaning of tanks was not done in time
घास की मंउी आगरा रोड स्थित पानी की टंकी।  - फोटो : संवाद
नगर पालिका की टंकियो से आपूर्ति होने वाले पेयजल की शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है। इसकी वजह यह है कि पेयजल आपूर्ति करने वाली टंकियों की लंबे समय से सफाई ही नहीं हुई है। जबकि छह माह में एक बार इनकी सफाई होना जरूरी है।
विज्ञापन

शहर में पालिका के जलकल संस्थान की छह टंकियों से 22 हजार घरों मेंं पेयजल की आपूर्ति की जाती है। स्थिति यह है कि इन टंकियों से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति होने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इसकी वजह यह है कि लंबे समय से इन टंकियोंं की सफाई नहीं हुई। जब भी किसी टंंकी की सफाई होती है तो उस पर सफाई कार्य की तिथि लिखी जाती है। शहर के घासमंडी में बनी टंकी की सफाई 27 मार्च 2021 को हुई थी। वहीं शहर के गोशाला मार्ग सवालियन विद्यालय में बनी टंकी पर 25 मार्च 2021 की तिथि अंकित है। अन्य टंकियों पर भी लंबे समय से सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रयोगशाला हो गई खंडहर
नगर पालिका के पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए यहां प्रयोगशाला भी थी। इसमें पानी के सैंपल जांचे जाते थे लेकिन डेढ़ दशक से यहां कर्मचारी तैनात नहीं है और इसकी लैब भी खंडहर हो चुकी है। शासन ने एलए व एलटी के पद समाप्त कर दिए और उसके बाद प्रयोगशाला भी खंडहर हो गई। ऐसे में यहां पानी की जांच नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की पेयजल की टंकियों से जो आपूर्ति होती है। उनमें कभी कभी गंदा पानी भी आ जाता है। अब गर्मी को देखते हुए पालिका प्रशासन को पेयजल आपूर्ति में सफाई का ध्यान रखना चाहिए। - छोटे खां, स्थानीय निवासी
गर्मी में पानी की ज्यादा जरुरत रहती है। पालिका की टंकियों की सफाई पता नहीं कब होती है। समय रहते पानी की टंकियों की सफाई कराई जाए। साथ ही सफाई के साथ हर रोज टंकी को देखा जाए कहीं कचरा तो नहीं है। - सुरेश चौधरी, स्थानीय निवासी
पालिका को टैक्स लेने की याद रहती है। टंकियों की सफाई की ध्यान नहीं रहती। प्रयोगशाला तो पालिका में पहल से ही नहीं है। आखिर कैसे विश्वास किया जाए कि पालिका प्रशासन हमें जो पानी पिला रहा है वह शुद्ध है भी या नहीं। - छोटे लाल, स्थानीय निवासी
पालिका प्रशासन को आमजन को शुद्ध व पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए इंतजाम करने चाहिए। टंकियों की सफाई पर खासा ध्यान देना चाहिए। प्रयोगशाला भी फिर से खोली जानी चाहिए। - मुकुल वार्ष्णेय, स्थानीय निवासी

- वर्जन ---
जलकल संस्थान समय-समय पर पानी की टंकियों की सफाई कराता है। बारिश से पहले साल में एक या दो बार सफाई करा ली जाती है। जिन टंकियों पर सफाई की जो तिथि लिखी है। वह टेंडर की तिथि है यानि तब टेंडर के माध्यम से टंकियों की सफाई कराई गई। हम उसके बाद भी अपने कर्मचारियों से टंकियों की सफाई करा चुके हैं। नगर के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिल रहा है। - सोमप्रकाश, सहायक अभियंता, जलकल संस्थान, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed