फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No Government Food Grains Received; Cardholders Running from Pillar to Post

Hathras News: नहीं मिला सरकारी खाद्यान्न, चक्कर काट रहे कार्डधारक

Sat, 28 Mar 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 28 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
No Government Food Grains Received; Cardholders Running from Pillar to Post
गेहूं की तस्वीर।  - फोटो : Archive
कस्बा के राशन कार्ड धारकों को इस माह सरकारी राशन नहीं मिला है, जिससे वह खासे परेशान हैं। उनको मजबूरी में बाजार से अधिक मूल्य पर खाद्यान्न खरीदकर परिवार का पेट भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन




ज्यादातर कार्डधारक ऐसे हैं, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बाजार से महंगा राशन खरीदने से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कार्डधारकों का कहना है कि वह कई बार सरकारी राशन की दुकान के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं। डीलरों का कहना है कि अभी पूरा खाद्यान्न नहीं आया है। पूरा आने के बाद ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन





पूरा महीना बीतने वाला है। इस महीने सरकारी राशन नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीलर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।
-सूरजभान निवासी मोहल्ला धोबियाना




मैं छोटी से दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा हूं। सरकारी राशन नहीं मिलने से अब बाजार से परिवार के लिए अधिक कीमत पर राशन लेना पड़ रहा है।
-दिनेश शर्मा उर्फ संतरा निवासी मोहल्ला ओझियाना




इस महीने राशन डीलर की दुकान के कई चक्कर लगाए हैं, लेकिन हर बार मायूस होकर लौटना पड़ता है। पता नहीं राशन डीलर राशन खाद्यान्न क्यों नहीं दे रहे।
-कालीचरण निवासी मोहल्ला होली गेट



खाद्यान्न लेट आया था, इसलिए सहपऊ में आवंटन देरी से पहुंच पाया है, इसलिए वहां खाद्यान्न का वितरण देरी से शुरू होगा। यहां वितरण की तिथि आगे बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ध्रुवराज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed