{"_id":"b28d939a8b5834066a8079f5fe60eb44","slug":"no-castism-in-film-indusry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म इंडस्ट्री में कोई जाति-पात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म इंडस्ट्री में कोई जाति-पात नहीं
hathras
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सिने अभिनेता शक्ति कपूर असहिष्णुता के मुद्दे पर कन्नी काट गए। कहा कि मैं तो मेल-मिलाप वाला आदमी हूं और भाईचारे में यकीन रखता हूं। नीतीश कुमार अच्छा काम कर रहे थे, इसलिए उन्हें चुनाव में जीत मिली। फिल्म इंडस्ट्री में जाति-पात की कोई जगह नहीं होती। इसकी बदौलत ही शाहरुख, सलमान, आमिर और सैफ अली खान जैसे बड़े स्टार बॉलीवुड में हैं। थोड़ी-बहुत पॉलीटिक्स है, वो भी खत्म हो जाएगी।
एक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे फिल्मों के खलनायक शक्ति बोले कि आज भारतीय सिनेमा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। हॉलीवुड वाले अब बॉलीवुड को कॉपी कर रहे हैं। फिल्मों में हास्य की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है। लोग हास्य को पसंद कर रहे हैं। अच्छे एक्टर भी इंडस्ट्री में आए हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में उन्होंने कई पीढ़ियों के साथ काम किया है। उनकी खुशकिस्मती है कि वह सुनील दत्त, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन से लेकर उनकी अगली पीढ़ी तक के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विलेन के रोल से बोर हो गए तो कॉमेडी की राह पकड़ ली। मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा बॉलीवुड में उनके सबसे ज्यादा करीबी रहे हैं।