फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No allocations , started living in homes

आवंटन हुआ नहीं, घरों में रहना शुरू

Tue, 05 Apr 2016 12:20 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। जलेसर रोड स्थित कांशीराम टाउनशिप फेस-टू में भले ही अभी तक मकानों का आवंटन नहीं हुआ है, लेकिन इनके खाली क्वार्टरों में लोगों ने बिना किसी इजाजत और अधिकार पत्र के ही रहना शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से निकलने के लिए कह दिया, लेकिन यह लोग इन मकानों से हटने को तैयार नहीं हैं। इनका कहना है कि हमारे पास सिर छुपाने को छत नहीं है। हम यहां से कहीं नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन


यह लोग सोमवार को एसडीएम सदर केहरी सिंह से भी मिलने पहुंच गए और कहा कि कुछ पुलिस कर्मी उन्हें परेशान कर रहे हैं और वहां से निकलने के लिए कह रहे हैं। एसडीएम ने उनसे पूछा कि क्या उनके पास वहां रहने की कोई परमीशन है तो इस सवाल पर यह लोग चुप हो गए। एसडीएम ने भी उन्हें बिना पट्टे के वहां रहने की अनुमति नहीं दी और वहां से हटने के लिए कह दिया। इससे पूर्व कुछ महिलाएं पहले सपा कार्यालय पहुंची और सपाइयों को अपनी समस्या से अवगत कराया। वहां से उन्हें तहसील भेज दिया। आधा दर्जन महिलाएं एसडीएम सदर केहरी सिंह से मिलने पहुंचीं और बताया कि वह कई माह से कांशीराम टाउनशिप फेस-टू के खुले मकानों में रह रही हैं और अब उन्हें वहां से निकाला जा रहा है। एसडीएम सदर केहरी सिंह का कहना है कि यह लोग बिना किसी आवंटन पत्र और अनुमति के वहां रह रहे हैं, जबकि नियमानुसार वह ऐसा नहीं कर सकते। लिहाजा इन लोगों से वहां से हटने को कह दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed