{"_id":"6ac800f328ae6d3ba40acd64","slug":"five-proposals-including-biometric-attendance-and-road-projects-worth-1640-crore-get-the-green-light-hathras-news-c-56-1-hts1004-155382-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बायोमीट्रिक उपस्थिति और 16.40 करोड़ की सड़क परियोजनाओं सहित पांच प्रस्तावों को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बायोमीट्रिक उपस्थिति और 16.40 करोड़ की सड़क परियोजनाओं सहित पांच प्रस्तावों को हरी झंडी
विज्ञापन
नगर पालिका के टाउन हाल में हुई बैठक में शामिल अधिकारी व सभासद। संवाद
- फोटो : Samvad
नगर पालिका परिषद हाथरस में बृहस्पतिवार को एडीएम प्रशांत तिवारी की अध्यक्षता में मासिक बोर्ड बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों, बिजली-पानी की व्यवस्था तथा पारदर्शी कार्यशैली के लिए जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान प्रस्तुत किए गए छह प्रमुख प्रस्तावों में से पांच को 10 मिनट के भीतर सभासदों की सहमति से पारित कर दिया गया, जबकि एक प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया।
बैठक का सबसे प्रमुख व चर्चित मुद्दा सफाई कर्मचारियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने का रहा। पिछली बैठक में इस प्रस्ताव पर काफी हंगामा हुआ था और सहमति नहीं बन पाई थी। हालांकि, इस बार विरोध करने वाले सभासद कोई ठोस कारण नहीं पेश कर सके, जिससे प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी मिल गई। इस पूरी व्यवस्था को लागू करने में लगभग 10 लाख रुपये का खर्च आएगा। एक अप्रैल से शहरी निकायों में लागू की गई नियमावली के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2024 को अपनाने का प्रस्ताव रखा गया। बोर्ड ने इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इससे शहर की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को नया बल मिलेगा।
तीसरा प्रस्ताव पालिका क्षेत्र की एक दुकान के नामांतरण से संबंधित था। इस पर चर्चा के दौरान सभासदों ने पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और पारदर्शिता की मांग की। सभासदों के रुख को देखते हुए इस प्रस्ताव को टाल दिया गया और अगली बोर्ड बैठक में दोबारा रखने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
तालाब चौराहा के नीचे पार्किंग ठेके से जुड़े चौथे प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी दे दी गई, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक और वाहन पार्किंग व्यवस्था बेहतर होगी। सावन मास के दौरान पालिका द्वारा लगाए गए कांवड़ यात्रा शिविर में हुए 6.54 लाख रुपये के व्यय का ब्योरा पांचवें प्रस्ताव में रखा गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।
35 वार्डों में 16.40 करोड़ से बनेंगी सड़कें व नालियां
सभासदों के लिए सबसे महत्वपूर्ण छठवां प्रस्ताव वार्डों के विकास कार्यों से जुड़ा रहा। पूर्व की बैठकों में विकास कार्य स्वीकृत न होने पर सभासदों ने भारी नाराजगी जताई थी, जिस पर एडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बैठक में सभी 35 वार्डों के लिए 2-2 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। इसके अतिरिक्त आईजीआरएस पर प्राप्त 18 जनशिकायतों से जुड़े निर्माण कार्यों को भी शामिल किया गया। कुल 16,40,21,467 रुपये की लागत से वार्डों में 88 सड़कों, नालियों और खड़ंजों का निर्माण कराया जाएगा।
बैठक के बाद एडीएम को घेरा
बोर्ड बैठक से एडीएम के उठते ही महिला सभासदों ने एडीएम को घेर लिया तथा अपने क्षेत्र में जल निकासी, बिजली आदि समस्याओं से अवगत कराया। सभासदों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। एडीएम व ईओ रोहित सिंह ने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।