{"_id":"69ff938f4a1142ccc70cfd27","slug":"nios-launches-admission-process-under-stream-2-hathras-news-c-56-1-sali1016-148317-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एनआईओएस ने शुरू की स्ट्रीम-2 के तहत प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एनआईओएस ने शुरू की स्ट्रीम-2 के तहत प्रवेश प्रक्रिया
Sun, 10 May 2026 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 10 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में शिविर लगाकर जानकारी देते एनआईओएस के सदस्य। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Self
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में किसी भी बोर्ड से असफल हुए विद्यार्थियों को इस वर्ष पुनः सफल होने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। संस्थान द्वारा स्ट्रीम-2 के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी इसी वर्ष परीक्षा देकर अपना शैक्षिक वर्ष बचा सकते हैं।
संस्थान के जिला कोऑर्डिनेटर पवन उपाध्याय ने बताया कि स्ट्रीम-2 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाएं अक्तूबर-नवंबर माह में आयोजित कराई जाएंगी और परीक्षा परिणाम दिसंबर तक घोषित किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो 10वीं अथवा 12वीं में असफल हो गए हैं, वे एनआईओएस के माध्यम से पुनः परीक्षा देकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
जिले में विद्यार्थियों के पंजीकरण एवं मार्गदर्शन के लिए मोहन लाल आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, सलेमपुर रोड सादाबाद को केंद्र बनाया गया है। यहां पर इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश, विषय चयन एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।