{"_id":"680e73c10c976f15f809524d","slug":"nine-year-old-boy-died-after-drowning-in-a-pond-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तालाब में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत, दोस्तों संग गया था नहाने, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तालाब में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत, दोस्तों संग गया था नहाने, परिवार में छाया मातम
Sun, 27 Apr 2025 11:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:43 PM IST
सार
देव अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। दोस्तों के साथ नहाते समय लगभग साढ़े नौ बजे अचानक देव डूब गया। ग्रामीणों ने तुरंत बेसुध बालक को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन
देव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली सिकंदराराऊ के अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर स्थित गांव बिलार में 27 अप्रैल सुबह साढ़े नौ बजे तालाब में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक रविवार की छुट्टी होने के कारण दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था।
विज्ञापन
गांव के ही सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र देव (9) पुत्र हरविलास अपने कुछ दोस्तों के साथ 27 अप्रैल की सुबह लगभग सवा आठ बजे गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। इस तालाब में मछली पालन भी किया जाता हैं। दोस्तों के साथ नहाते समय लगभग साढ़े नौ बजे अचानक देव डूब गया। उसे डूबता देख साथी बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तुरंत बेसुध बालक को तालाब से बाहर निकाला। उसे तत्काल इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन अकराबाद पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देव तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता हरविलास ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक है।
विज्ञापन