{"_id":"5738bc824f1c1b0f19ac72ea","slug":"niha-in-high-school-was-the-initiation-of-inter-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में निहा, इंटर में दीक्षा रहीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में निहा, इंटर में दीक्षा रहीं टॉपर
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में कामयाबी के बाद खुशी से उछलते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ की निहा भटनागर ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में रामरतन कटारा इंटर कॉलेज कुंजलपुर (सादाबाद) की छात्रा दीक्षा गौतम ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है। हाईस्कूल में इस बार जिले का रिजल्ट 90.63 प्रतिशत रहा, जबकि पिछली बार हाईस्कूल में 90.03 फीसदी परीक्षार्थी पाए हुए थे, जोकि पिछले साल से .60 फीसदी कम है। इंटरमीडिएट में 83.32 प्रतिशत रिजल्ट रहा है, जोकि पिछले साल के 93.88 प्रतिशत के मुकाबले 10.56 प्रतिशत कम है। दोनों कक्षाओं को मिलाकर इस बार जिले का कुल परीक्षाफल 86.97 फीसदी रहा है। हाईस्कूल के रिजल्ट में जिला 22वें नंबर पर रहा, जबकि पिछले साल पूरे प्रदेश में सातवें नंबर पर रहा था। इंटर में इस बार भी जिले का स्थान प्रदेश भर में 14वां रहा है।
विज्ञापन