फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Niche murder recovered from the main accused in teacher's murder case

Hathras News: शिक्षक के हत्याकांड के मुख्य आरोपी से आला कत्ल बरामद

Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 17 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Niche murder recovered from the main accused in teacher's murder case
शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी किशोर को शुक्रवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मूसली बरामद कर ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां से उसे दोबारा बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन





उल्लेखनीय है कि 6 जून को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में मृतक शिक्षक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को हरिद्वार से हिरासत में लिया था।
विज्ञापन





हाथरस पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद हत्यारोपी किशोर को मथुरा सुधार गृह व हत्यारोपी बेटी को गाजियाबाद सुधार गृह भेजा था। सीओ सदर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय की अनुमति पर हत्यारोपी किशोर को पुलिस रिमांड पर लाया गया था। आरोपी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed