फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Newborn was eaten by dogs, villagers buried the remains

Hathras News: नवजात को नोचकर खा गए कुत्ते, ग्रामीणों ने अवशेष दफनाए

Tue, 10 Feb 2026 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Newborn was eaten by dogs, villagers buried the remains
कस्बे के पास स्थित पोखर के पास कूडे के ढेर में सोमवार को किसी ने नवजात बच्चे को फेंक दिया। कुत्ते उसे नोचकर खा गए। उसके बचे अवशेषों को खींचकर एक मकान के पास ले गए। इसके बाद लोगों को जानकारी हुई और उन्होंने कुत्तों को भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने अवशेषों को दफना दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार नवजात के सिर और पैरों को कुत्ते खा गए थे। सोमवार शाम तक धड़ और हाथ बचे हुए थे, जिसे कुत्ते नोच रहे थे और उसे खींचकर एक मकान में ले गए। लोगों ने कुत्तों को धड़ नोचते और खींचते हुए देखा तो उन्हें भगाया। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि कोई कुंवारी युवती मां बन गई और बदनामी के डर से उसने या उसके परिजनों ने बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। ग्रामीणों ने शव के अवशेषों को दफना दिया। इंसपेक्टर रणजीतसिंह ने बताया कि यह प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर कुशलपाल सिंह ने जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed