{"_id":"64d2912d66de736cad03c694","slug":"newborn-baby-found-in-ruined-building-in-jarau-hathras-news-c-58-1-sali1023-840-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जारऊ में खंडहर भवन में मिला नवजात शिशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जारऊ में खंडहर भवन में मिला नवजात शिशु
Wed, 09 Aug 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में मिला नवजात शिशु। संवाद
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव जारऊ में मंगलवार को नवजात शिशु मिलने से सनसनी फैल गई। गांव में रामबली का पुराना भवन है। वर्तमान में यह खंडहर हाल है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे रामबली की पत्नी गुड्डी देवी पशुओं को चारा डालने गई थी। तभी जर्जर भवन से बच्चे के रोने की आवाज आई।
आवाज सुनकर गुड्डी देवी ने देवर विजय को आवाज देकर बुलाया। गांव के अन्य लोग भी इस मौके पर जमा हो गए। बच्चा मंगलवार को ही जन्मा लग रहा है। बच्चे के संबंध में फोटो, जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल की गई है, लेकिन अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल बच्चे को गुड्डी देवी ने अपने घर रख लिया है। गुड्डी देवी ही उसका पालन पोषण कर रही हैं। संवाद