फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   New Hathras will be built on 200 hectares

Good News: अब 100 नहीं, 200 हेक्टेयर में बसेगा नया हाथरस, लखनऊ-आगरा टीम ने सर्वे के बाद दी हरी झंडी

Fri, 25 Jul 2025 04:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 25 Jul 2025 04:18 AM IST
सार

अपर विकास आयुक्त/सचिव डा. नीरज शुक्ला ने बताया कि नए सिरे से 200 हेक्टेयर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। दूसरे प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
New Hathras will be built on 200 hectares
आवास विकास परिषद के लखनऊ-आगरा के अधिकारियों की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

आवास विकास परिषद अब 100 नहीं, 200 हेक्टेयर में गांव नगला अठवरिया और आसपास के गांवों में नया हाथरस शहर बसाएगी। 24 जुलाई को लखनऊ और आगरा से परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन


आवास विकास परिषद ने मथुरा मार्ग हतीसा और गांव वाद नगला अठवरिया में 100 हेक्टेयर में नई आवासीय योजना प्रस्तावित की थी और इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके बाद 24 जुलाई को आवास विकास परिषद के लखनऊ और आगरा के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने मौके का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन


टीम में शामिल आवास विकास प्राधिकरण लखनऊ के अपर विकास आयुक्त/सचिव डॉक्टर नीरज शुक्ला, मुख्य अभियंता डीबी सिंह के साथ आगरा के सहायक अभियंता गजेंद्र सिंह, अलीगढ़ के अधिशासी अभियंता नवजोत, अवर अभियंता आगरा मयंक बक्शी आदि अधिकारी सबसे पहले पहले गांव वाद नगला अठवरिया पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। जीपीएस से लिए गए नक्शे को देखा। इस स्थल से आवागन की सुविधाएं, नजदीकी व शहर की आबादी और अन्य जानकारी ली। इसके बाद आसपास के गांवों की जमीन को भी देखा। सहमति सबसे पहले देखे गए स्थल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एडीएम न्यायिक प्रकाश चंद्र व एसडीएम राजबहादुर सिंह के साथ बैठक कर इस पर चर्चा की। अपर विकास आयुक्त/सचिव डा. नीरज शुक्ला ने बताया कि नए सिरे से 200 हेक्टेयर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। दूसरे प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

धातुरा तक बढ़ जाएगा योजना का दायरा

सृजित किए जा रहे नए शहर के लिए आवास विकास परिषद ने 100 हेक्टेयर का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके लिए मथुरा रोड पर गांव हतीसा व वाद नगला अठवारिया की भूमि का चयन किया गया था। लेकिन अब परियोजना का दायरा बढ़ने के बाद अठवरिया से गांव धातुरा तक की जमीन इसमें शामिल हो जाएगी।

तीन हाईवे से जुड़ा होगा नया शहर
इस परियोजना की खास बात यह है कि नया शहर एक ओर मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा होगा तो दूसरी ओर आगरा-अलीगढ़ हाईवे से इसे जोड़ा जाएगा। निर्माणाधीन आगरा-अलीगढ़ एक्सप्रेस वे से भी इसका जुड़ाव होगा। यही वजह है कि टीम ने इस स्थल के चयन पर अपनी मुहर लगा दी।

आवासीय के साथ व्यवसायिक प्लॉट भी होंगे
हाथरस। अभी आवास विकास परिषद की ओर से आवासीय योजनाएं तैयार की जाती थी, लेकिन शासन ने भवन निर्माण एवं विकास उपविधि में संशोधन किया है। इसके बाद नये शहर के प्रस्तावित ले आउट और प्रस्ताव में आवासीय के साथ वाणिज्यक अधिष्ठानों को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed