{"_id":"5749e01f4f1c1b544b690deb","slug":"new-delhi-bus-flagged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लिए नई बस, झंडी दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लिए नई बस, झंडी दिखाई
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
गांव बुधू में लोहिया बस सेवा का शुभारंभ करते सपा नेता डॉ.प्रशांत यादव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। परिवहन विभाग के सदस्य डॉ. प्रशांत यादव ने शनिवार को बुधू-इगलास रोड पर कृष्णा कॉलेज से लोहिया बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। बस इगलास, गोंडा और खैर होते हुए एक्सप्रेस वे पहुंचेगी और परी चौक के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करेगी। शाम को बस इसी रूट से वापस लौटेगी।
डॉ. यादव ने बताया कि बस सुबह छह बजे हाथरस से जलेसर जाएगी। सवा सात बजे यह बस जलेसर से चलकर साढ़े आठ बजे इगलास अड्डे पहुंचेगी। इसके बाद यहां से यह बस दिल्ली के लिए रवाना होगी। डॉ. प्रशांत ने बताया कि इससे जलेसर और दिल्ली जाने वाले यात्रियाें को काफी राहत मिलेगी। सपा सरकार की लोहिया ग्रामीण बस होने के कारण इस बस का किराया दूसरी बसों से कम है। इसका फायदा ग्रामीणों, किसानों, छात्रों और कारोबारियों को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाथरस डिपो के एआरएम लक्ष्मण सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिओम यादव, अजय रावत, सोनू यादव, शिवराज सिंह, मलखान सिंह, रोहित श्रोती, ऊधम सिंह आदि मौजूद रहे।