{"_id":"63b03d9853576942c25a85f4","slug":"nephew-used-to-tease-aunt-woman-consumed-poison-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चाची को छेड़ता था भतीजा, तंग आकर महिला ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चाची को छेड़ता था भतीजा, तंग आकर महिला ने खाया जहर
Sat, 31 Dec 2022 07:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:18 PM IST
सार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला अपने जेठ के लड़के यानी अपने भतीजे से काफी परेशान थी। भतीजा अपनी चाची के साथ आए दिन छेड़खानी करता है। काफी समझाने के बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था। इस बात से तंग आकर महिला ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
जहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेठ के लड़के से परेशान होकर महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला की हालत सही बताई जा रही है।
विज्ञापन
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला अपने जेठ के लड़के से काफी परेशान थी। महिला का आरोप है कि भतीजा अपनी चाची के साथ आए दिन छेड़खानी करता है। काफी समझाने के बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
इस बात से तंग आकर महिला ने शनिवार की सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई, तो महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अब महिला की हालत सही बताई जा रही है।
विज्ञापन