फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Negligence in MDM, notice to schools and institutions

Hathras News: एमडीएम में लापरवाही, स्कूलों-संस्थाओं को नोटिस

Fri, 17 Apr 2026 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Negligence in MDM, notice to schools and institutions
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के वितरण में बरती जा रही लापरवाही पर बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मीनू के अनुसार दूध का वितरण न मिलने पर पांच स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और भोजन आपूर्ति करने वाली तीन संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन




बता दें कि बुधवार को हुए निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि उस दिन के मीनू के अनुसार विद्यार्थियों को ''''तहरी और दूध'''' का वितरण किया जाना था, लेकिन कई विद्यालयों में दूध का वितरण नहीं किया गया।
विज्ञापन




बीएसए ने संविलयन विद्यालय तिपरस, अजरोई, दोहई, सुल्तानपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जलाल सहित अन्य विद्यालयों को नोटिस जारी किए हैं। जनहितकारी सेवा समिति (अलीगढ़), ग्रामीण विकास सेवा संस्थान (अतरौली) और अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान (छर्रा) को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed