फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nayab Tahsildar of Sadabad, Pratiksha Katara, on cover page of Mission Shakti magazine

हाथरस: सादाबाद नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा को मिली प्रदेश स्तर पर पहचान, मिशन शक्ति मैगजीन के कवर पेज पर छाई

Tue, 15 Sep 2026 10:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 15 Sep 2026 10:12 PM IST
सार

नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा की तस्वीर इसी मैगजीन के कवर पेज पर प्रकाशित है। यह बुकलेट प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर पहुंचाई जा रही है। हाथरस के विकास विभाग में भी इसकी करीब छह हजार प्रतियां पहुंची हैं।

विज्ञापन
Nayab Tahsildar of Sadabad, Pratiksha Katara, on cover page of Mission Shakti magazine
प्रतीक्षा कटारा सादाबाद नायब तहसीलदार - फोटो : संवाद

विस्तार

तहसील सादाबाद की नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की मिशन शक्ति मैगजीन के कवर पेज पर उनका फोटो प्रकाशित हुआ है। यह सादाबाद क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन


मिशन शक्ति अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए जागरूकता चला रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य से विभाग ने मिशन शक्ति से संबंधित मैगजीन और बुकलेट जारी की है। नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा की तस्वीर इसी मैगजीन के कवर पेज पर प्रकाशित है। यह बुकलेट प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर पहुंचाई जा रही है। 
विज्ञापन


हाथरस के विकास विभाग में भी इसकी करीब छह हजार प्रतियां पहुंची हैं। प्रतीक्षा कटारा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान केवल महिला सुरक्षा तक सीमित नहीं है। यह महिलाओं को समाज में समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करने की पहल है। सरकारी विभागों के अधिकारियों की सहभागिता से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जाता है। ऐसे अभियानों में महिला अधिकारियों की भूमिका अहम रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed