फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Navodaya entrance exam will be held today at 10 centres in the district.

Hathras News: जिले में आज 10 केंद्रों पर होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 13 Dec 2025 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 13 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Navodaya entrance exam will be held today at 10 centres in the district.
जिले में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्राथमिक से लेकर उच्च कक्षाओं तक में प्रवेश के लिए कुल 4,623 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक होगी। परीक्षा को नकलमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। केंद्रों पर निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो समूचे परीक्षा संचालन की निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, परीक्षा कक्षों की जांच और प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले से ही परीक्षार्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि भीड़भाड़ न हो। अभिभावकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने बच्चों को समय से पहले परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएं और परीक्षा केंद्र परिसर में अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अतिरिक्त कागजात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी चारों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है, जबकि सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।


परीक्षा केंद्रों का नाम पंजीकृत परीक्षार्थी

सरस्वती इंटर कालेज 312

पीबीएएस इंटर कालेज 237

आरबीएस पब्लिक स्कूल 506

सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल 504

केएल जैन इंटर काॅलेज सासनी 395

राजकमल पब्लिक स्कूल 493

ओएमवी इंटरनेशनल स्कूल 471

सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल 600

बीएस पब्लिक स्कूल 529

संत कािष्णर् पब्लिक स्कूल 555

कुल




4602
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed