{"_id":"5d2632438ebc3e6cb025b5db","slug":"naunkjonk-removal-went-team-captured-ckmarg-in-dhanauti-fiercely-commotion-sadabad-news-ali2080124179","type":"story","status":"publish","title_hn":"धानौटी में चकमार्ग से कब्जा हटाने गई टीम के साथ नौंकझोंक, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धानौटी में चकमार्ग से कब्जा हटाने गई टीम के साथ नौंकझोंक, जमकर हंगामा
विज्ञापन
धानौटी में चकमार्ग से कब्जा हटाने गई टीम के साथ नोकझोंक, हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र के गांव धानौटी में बुधवार को चक और चक रोड से अवैध कब्जे को हटवाने के दौरान जमकर गाली गलौज और हंगामा हुआ। पैमाइश करने पहुंची चकबंदी और राजस्व महकमे की टीम के साथ भी नोकझोंक हुई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन हंगामे की वजह से अवैध कब्जा नहीं हट पाया।
जानकारी के मुताबिक गांव धानौटी में पिछले कई साल से चक और चक मार्ग पर अवैध कब्जा था। इसकी शिकायत गांव के ही एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ उच्चाधिकारियों से की थी। इस मामले में राजस्व निरीक्षक देवीसरन शर्मा ने बताया कि एसडीएम और तहसीलदार के निर्देश पर चकबंदी और राजस्व महकमे की संयुक्त टीम गांव में अवैध कब्जे को हटवाने पहुंची तो वहां शिकायतकर्ता और कब्जा करने वाले लोग आपस में ही भिड़ गए। जमकर गाली गलौज, हंगामा हुआ।
चकबंदी की टीम में एसीओ बलवीर सिंह, आरआई सत्यप्रकाश, लेखपाल घनश्याम सिंघल, लेखपाल पोप सिंह, कुंवर विवेक के अलावा तहसील की टीम में राजस्व निरीक्षक देवीसरन शर्मा, लेखपाल सौरभ गौतम, अशोक उपाध्याय आदि शामिल थे। टीम जब पैमाइश करने लगी तो मौके पर आए कुछ लोगों ने नोकझोंक की। सूचना पर मौके पर कोतवाल अरविंद कुमार राठी व अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार टीपी सिंह ने बताया कि टीम को अवैध कब्जा हटाने के लिए भेजा गया था, लेकिन मौके पर काफी हंगामा हुआ। पुलिस को मौके पर भेजा गया था।