फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   National Lok Adalat will be held on 14th September

Lok Adalat: 14 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, रखे जा सकेंगे ये मामले

Mon, 05 Aug 2024 05:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 05:58 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद मुख्यालय के साथ ही साथ मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम, कलेक्ट्रेट एवं सभी तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
National Lok Adalat will be held on 14th September
लोक अदालत - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसमें आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकने वाले समस्त प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जनपद न्यायाधीश प्रशांत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद मुख्यालय के साथ ही साथ मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम, कलेक्ट्रेट एवं सभी तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से किया जाएगा। 
विज्ञापन


लोक अदालत में विशेष रूप से आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से संबंधित विवादों सहित), प्रिलिटिगेशन वैवाहिक विवाद, राजस्व वाद, आरबीट्रेशन वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) एवं आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकने वाले समस्त प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने वादकारियों से अपेक्षा की है कि वह अपने न्यायालय में संपर्क कर अपने वादों को लोक अदालत के लिए नियत कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed