{"_id":"6a8b62f7b2bd3d6d6901a238","slug":"nataraja-idol-stolen-from-temple-found-in-pieces-with-a-scrap-dealer-hathras-news-c-56-1-sali1016-153198-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंदिर से नटराज की मूर्ति चोरी, कबाड़ी के पास टुकड़ों में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंदिर से नटराज की मूर्ति चोरी, कबाड़ी के पास टुकड़ों में मिली
Mon, 24 Aug 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
शहर के जलेसर रोड स्थित कांशीराम टाउनशिप के पास बने एक मंदिर से शनिवार शाम भगवान नटराज की धातु की प्राचीन मूर्ति चोरी होने से खलबली मच गई। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज की मदद से मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने एक किशोर को पकड़ लिया और मूर्ति को खंडित अवस्था में बरामद कर लिया।
पूछताछ में किशोर ने मूर्ति को एक स्थानीय कबाड़ कारोबारी को बेचने की बात कबूली। मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग जब किशोर को लेकर कबाड़ी के ठिकाने पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए। भगवान नटराज की धातु की मूर्ति चार से छह टुकड़ों में कटी हुई हालत में बरामद हुई।
मंदिर प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और आरोपी किशोर समेत मूर्ति खरीदने वाले कबाड़ी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बरामद मूर्ति के टुकड़ों को भी बरामद कर लिया है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी नितिन कसाना ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। चोरी में शामिल किशोर और कबाड़ी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।