{"_id":"57376d454f1c1b816b91a533","slug":"narayan-school-student-flag-hoisted-in-bhutan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण स्कूल के छात्र ने भूटान में फहराया झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण स्कूल के छात्र ने भूटान में फहराया झंडा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। क्षेत्र के ग्राम अभयपुरा स्थित नारायण इन्टरनेशनल स्कूल के कक्षा नौ के छात्र पंकज चौधरी का चयन अण्डर-17 साउथ एशियन स्टूडेन्ट ओलंपिक गेम्स अर्न्तराष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में हुआ था। भूटान में 7 मई से 9 मई तक आयोजित अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश तथा पकिस्तान सहित 12 देशों की जूनियर टीमों ने भाग लिया।
अन्तरराष्ट्रीय अण्डर-17 प्रतियोगिता में भारत की टीम दूसरे स्थान पर तथा पहले स्थान पर भूटान की टीम रही। भारत की टीम के खिलाड़ी पंकज चौधरी का खेल इस प्रतियोगिता में अहम रहा और कांस्य पदक से नवाजा गया। वह इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और अनेकों पुरस्कार जीते हैं।
पंकज चौधरी के भूटान से स्वदेश लौटने पर स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। मैनेजर विजेन्द्र सिंह, डॉ. मनोज एवं स्कूल के समस्त शिक्षकों ने छात्र को बधाई देने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की कामना की। सचिव डॉ. नीतू ने बताया की स्कूल के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय व अर्न्तराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। यह क्षेत्र व स्कूल के लिये गौरव की बात है। नारायण एजुकेशनल सोसाइटी कई छात्रों को राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिताओं में भेज चुकी है। अगर क्षेत्र में ऐसे प्रतिभाशाली छात्र हैं तो सोसाइटी या स्कूल से मदद ले सकते हैं।