फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   My father , my father , who is the most adorable ...

सबसे प्यारा कौन है...पापा मेरे पापा

Sun, 19 Jun 2016 11:30 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर में रविवार को फादर्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर बच्चों और उनके पिता के बीच का रिश्ता जीवंत हो उठा। पिता के प्रति बच्चों और बच्चों का पिता के प्रति स्नेह उमड़ पड़ा। बच्चों ने अपने पिता को उपहार प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया।  
विज्ञापन


कहते हैं कि मां बिन जीवन अधूरा है, तो पिता बिन अस्तित्व। जीवन मां से मिल जाता है, लेकिन जीवन के थपेड़ों से निपटना पिता से ही आता है। पिता एक वट वृक्ष के समान है, जिसके पास खडे़ होकर बड़ी से बड़ी परेशानी छोटी हो जाती है। पिता बच्चे के हर सपने का आधार होता है और सीढ़ी भी। इन बातों को परिलक्षित करते हुए बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ फादर्स डे को सेलीब्रेट करते हुए अपने पापा को आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए तो वहीं पिताओं ने भी अपने बच्चों पर खूब प्यार उडे़ला। बच्चों ने अपने पिता के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया। पिताओं ने भी बच्चों को हंसते हुए जीवन में सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते जाने का आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


सोशल साइट्स पर रही फादर्स डे की धूम 
सोशल नेटवर्किंग साइट्स और व्हाट्स एप जैसे मैसेजिंग एप पर भी फादर्स डे की धूूम रही। सुबह से लेकर शाम तक युवा फादर्स डे जुडे़ वॉल पेपर्स, पिक्चर्स और शायरियों को पोस्ट और शेयर करते रहे। किसी ने अपने पिता के तारीफाें के पुल बांधे तो किसी ने पिता के बिना जीवन को अधूरा बताया। फोन पर भी मैसेज आदि कर फादर्स डे की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिफ्ट गैलरियों से खरीदे गिफ्ट
रविवार को खुली गिफ्ट गैलरियों पर गिफ्ट खरीदने वालों का भी तांता लगा रहा। किसी ने अपने पापा को गिफ्ट करने के लिए घड़ी खरीदी तो किसी ने मोबाइल। तो किसी ग्रीटिंग्स के माध्यम से अपनी भावनाओं का इजहार किया तो किसी ने बुके देकर अपने और पिता के बीच के रिश्ते की गहराइयों को और अधिक मजबूत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed