{"_id":"5f0cb42f8ebc3e63cc58c54d","slug":"murderer-alleged-arrest-hathras-news-ali238560016","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के फरार अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के फरार अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
थाना कोतवाली हाथरस गेट की साकेत कॉलोनी में 10 जुलाई को शांति फ़ूड एंड ब्रेवरेज में काम करने वाले एक कर्मचारी की हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया था। दो अपराधी फरार थे। उन दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों के पास से एक चाकू बरामद हुआ है।
साकेत कॉलोनी में आदित्य शर्मा का शांति फूड एंड ब्रेवरेज नाम से मिनरल वाटर का प्लांट है। उनके कर्मचारी अशोक पाराशर पुत्र स्व. श्री भगवती प्रसाद निवासी थाना चंदपा हाथरस की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का मुकदमा मृतक के भाई महेश कुमार पाराशर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस हत्या के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई थीं। हाथरस गेट पुलिस और एसओजी के सामने इस मामले में बलराम शर्मा, विशाल शर्मा, विष्णु शर्मा, अंकित, बृजवासी व अनुज पाराशर के नाम सामने आए थे।
जिनमें से पुलिस ने बलराम शर्मा, विशाल शर्मा, बृजवासी और अनुज पाराशर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। विष्णु और अंकित फरार चल रहे थे जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया है। दरअसल विष्णु पहले इस प्लांट पर नौकरी करता था। अशोक पाराशर के आने की वजह से उसका महत्व प्लांट पर कम हो गया था। जिसकी वजह से वह अशोक से रंजिश मानने लगा था। इसी के चलते उसने उसकी हत्या के साथ-साथ प्लांट पर रखे जाने वाले रुपये को लूटने की योजना बनाई थी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया इंडस्ट्री एरिया की साकेत कॉलोनी में हत्या हुई थी। जिसके चार अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दो अभियुक्त वांछित चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है। इनके कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ है।